मध्य प्रदेशमनोरंजन

गैरतगंज में शुरू हुई वेब सीरीज ‘उद्घोष : लाल सलाम को आखिरी सलाम’ की शूटिंग

रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज। नगर में एक बार फिर वेब सीरीज ‘उद्घोष : लाल सलाम को आखिरी सलाम’ की शूटिंग का शुभारंभ हो गया है। सीरीज की शूटिंग गैरतगंज के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ गुरुकुल न्यू विजन स्कूल एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही है। शूटिंग को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है।
यह वेब सीरीज निर्माता-निर्देशक साबर खान द्वारा पीहू फिल्म्स बैनर के तहत बनाई जा रही है। सीरीज में पंकज डिमरे और करुणा सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। सभी कलाकार इससे पहले भी विभिन्न वेब सीरीज और अन्य प्रोजेक्ट्स में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुके हैं।
निर्माता-निर्देशक साबर खान ने बताया कि वेब सीरीज की कहानी नक्सलवाद के खिलाफ चलाए गए अभियानों और उससे जुड़े घटनाक्रमों पर आधारित है। उनके अनुसार, यह सीरीज देश में नक्सलवाद के प्रभाव, उससे जुड़ी चुनौतियों तथा सुरक्षा बलों के प्रयासों को दर्शाने का प्रयास करेगी।
उन्होंने कहा कि वेब सीरीज का उद्देश्य दर्शकों के सामने एक प्रेरणादायक और विचारोत्तेजक कथा प्रस्तुत करना है। गैरतगंज और आसपास के क्षेत्रों में हो रही शूटिंग से स्थानीय प्रतिभाओं को भी अवसर मिल रहा है, जिससे क्षेत्र की पहचान मनोरंजन जगत में और मजबूत होगी।

Related Articles

Back to top button