मध्य प्रदेश

घुघरी के बेलकुंड नदी तट पर कब्रिस्तान के पास दिन-रात रेत की धुलाई का आरोप

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । घुघरी स्थित बेलकुंड नदी में कब्रिस्तान के पास नदी के कटाव वाले क्षेत्र से कथित रूप से दिन-रात रेत की धुलाई और अवैध रूप से रेत छानकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है । स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेत माफिया खुलेआम गतिविधियां संचालित कर रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं ।
ग्रामीणों का कहना है कि नदी के कटाव वाले हिस्से से रेत निकालकर उसे छानने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर विभिन्न स्थानों पर बेचा जा रहा है । उनका आरोप है कि यह कार्य लंबे समय से जारी है और इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है।
स्थानीय नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया कि रेत माफिया प्रशासनिक संरक्षण के कारण बेखौफ होकर काम कर रहे हैं ।
ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन की पुष्टि होती है तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि नदी पर्यावरण को होने वाले नुकसान पर रोक लगाई जा सके ।

Related Articles

Back to top button