मध्य प्रदेश

सागर एसपी का वाहन हुआ सड़क हादसे का शिकार


ट्रैक्टर ने मारी टक्करः SP और ड्राइवर को आई हल्की चोट ऑफिशियल काम से जबलपुर आ रहे थे
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सागर पुलिस अधीक्षक की गाड़ी को टक्कर मारी दी। इसमें सागर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहबाल और ड्राइवर को हल्की चोट आई है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सागर पुलिस अधीक्षक हाईकोर्ट के काम से जब जबलपुर आ रहे थे। इस दौरान पाटन के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में एसपी समेत चालक और गनमैन सवार थे।
सागर एसपी हाईकोर्ट के काम से जब जबलपुर आ रहे थे। इस दौरान पाटन के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में एसपी समेत चालक और गनमैन सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही पाटन थाना प्रभारी नवल आर्य मौके पर पहुंचे और एसपी विकास शाहबाल को दूसरी गाड़ी देकर उन्हें जबलपुर भेजा।
थाना प्रभारी ने बताया कि, एसपी की गाड़ी बसन गांव के पास एक ट्रैक्टर से टकरा गई थी। ट्रैक्टर को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button