मध्य प्रदेशराजनीति

किसानों की समस्या और यूरिया संकट को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने गांधी चबूतरा पर धरना प्रदर्शन का कोरम पूरा किया

विधायक देवेंद्र पटेल ने धरना प्रदर्शन में की शिरकत
रिपोर्टर : मिथलेश मेहरा
उदयपुरा
। किसानों की समस्या और यूरिया संकट को लेकर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस ने गांधी चबूतरा पर धरना प्रदर्शन का कोरम पूरा किया।
हालांकि कांग्रेस का दावा था कि यह प्रदर्शन विशाल होगा और प्रदर्शन को लेकर तमाम चेतावनी भी जारी की गई थी। लेकिन हालात यह रहे कि प्रदर्शन में जुटी भीड़ का आंकड़ा सौ तक पहुंच सका। इसमें पार्टी के कई पदाधिकारी तक मौजूद नहीं रहे। वहीं गुटबाजी का असर भी इसमें देखने को मिला। हालांकि यह प्रदर्शन कांग्रेस के विगत कई प्रदर्शनों में सर्वाधिक भीड़ वाला प्रदर्शन बताया गया। एक गुट विशेष के लोग इस कार्यक्रम से पूरी तरह दूरी बनाए रहे। प्रदर्शन के बाद ज्ञापन तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान को सौंपा गया।
केन्द्र की गलत नीतियों के कारण आसमान छूती मंहगाई, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी एवं केन्द्र द्वारा प्रदेश के किसानों के साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार के खिलाफ कांग्रेस ने गांधी चबूतरा पर धरना प्रदर्शन किया। जनता से दूर बढ़ने के बाद भी कांग्रेसी नेताओं में एकजुटता नहीं दिख रही हैं। इसका असर यह हो रहा हैं केंद्र व राज्य सरकार के विरोध में हो या किसी भी मुद्दे पर धरना प्रदर्शन हो। कांग्रेस के पदाधिकारी ही एकत्र नहीं हो रहे हैं। महंगाई के विरोध में ब्लॉक मुख्यालय से ज्याादा कांग्रेसी तो ग्रामीण स्तर पर एकत्र होते है । हालांकि इस तरह के रस्मी विरोध का आमजन पर भी कोई असर नहीं हुआ तो सरकार तक तो बात पहुंचनी बेमानी हैं।
गांधी चबूतरा पर शहर एवं ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस कमेटियों के बैनर तले धरना दिया गया। यहां एकत्र हुए मुट्ठीभर कांग्रेसियों ने किसानों की समस्या और यूरिया संकट को लेकर किसान विरोधी बताया।

Related Articles

Back to top button