आबकारी विभाग ने जब्त की घर से कच्ची शराब, अधिक मात्रा मे पाई गई थी शराब, घर से दबोचा गया आरोपी कुन्दन
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले सहित पूरे मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने पर नशे के कारोबारियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश एवं अवैध मदिरा के संग्रह व निर्माण के साथ परिवहन के अपराधों पर नियंत्रण के उद्देश्य से चलाये जा रहे इस अभियान के तहत जिला कलेक्टर जबलपुर के निर्देशन में एवं सहायक आबकारी आयुक्त जबलपुर के मार्गदर्शन में वृत्त सिहोरा में पदस्थ आबकारी उप निरीक्षक जिनेन्द्र कुमार जैन के नेतृत्व में दबिश दी गयी । सोमवार को भ्रमण के दौरान दिनांक 16 अक्टूबर 2023 को प्रातः सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धमकी थाना गोसलपुर मे कुंदन कुचबधिया अपने रिहायसी मकान मे बड़ी मात्रा मे शराब का संग्रह किये हुए है, यदि समय रहते कार्यवाही की जाय तो मदिरा बरामद की जा सकती है। तत्काल विशेष टीम बनाकर मौके हेतु रवाना हुए।
गवाहों के समक्ष कुंदन कुचबंधिया के रिहायसी मकान की तलासी ली गयी । इस तलासी के दौरान 5 प्लास्टिक की जरिकेनो एवं एक प्लास्टिक के गुम्मे मे रखी 65.0 लीटर हाथ भट्टी महुआ मदिरा बरामद की गयी। मदिरा बरामद होने के पश्चात आरोपी पीछे के दरवाजे से भागने का प्रयास किया लेकिन उसे तुरन्त दबोच लिया गया।
आरोपी कुंदन कुचबंधिया पिता गटारे कुचबंधिया उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम धमकी थाना गोसलपुर जिला जबलपुर के द्वारा उक्त मदिरा का संग्रह मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915, संशोधन 2000 की धारा 34(1) क, 34(2) का दंडनीय गैर जमानती अपराध होने से गिरफ्तार कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया।
आरोपी को न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिहोरा के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।
आरोपी के कब्जे से बरामद हुई मदिरा की अनुमानित कीमत लगभग 10000 रुपये है।
कार्रवाई के दौरान – वृत्त सिहोरा के प्रभारी अधिकारी जिनेन्द्र कुमार जैन, आबकारी उपनिरीक्षक,नेकलाल बागरी, आबकारी मुख्य आरक्षक, फूल सिंह एटिया, संतलाल मरावी, अशोक सिंह बघेल, अमिता केशरवानी एवं ज्ञानेंन्द्र प्रताप सिंह आबकारी आरक्षक की उपस्थिति के दौरान की गई ।



