क्राइम

आबकारी विभाग ने जब्त की 55 लीटर देशी शराब, आरोपी को भेजा जेल

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिला प्रशासन ने नशे के कारोबारियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश एवं अवैध मदिरा के संग्रहण, विनिर्माण, परिवहन के अपराधों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से चलाये जा रहे नियंत्रर अभियान के द्वारा जिला कलेक्टर जबलपुर के निर्देशन में एवं सहायक आबकारी आयुक्त जबलपुर के मार्गदर्शन में वृत्त सिहोरा में पदस्थ आबकारी उप निरीक्षक जिनेन्द्र कुमार जैन के नेतृत्व में दबिश दी गयी। इस दौरान मंगलवार की सुबह सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बेला कॉलोनी थाना गोसलपुर मे रविशंकर काछी अपने रिहायसी मकान मे बड़ी मात्रा मे शराब का संग्रह किये हुए है, यदि समय रहते कार्यवाही की जाय तो मदिरा बरामद की जा सकती है। तत्काल विशेष टीम बनाकर मौके हेतु रवाना हुए।
गवाहों के समक्ष रविशंकर काछी के रिहायसी मकान की तलासी ली गयी। तलासी के दौरान नीले रंग के राजश्री पान मसाला लिखें 2 थेलो मे रखें 307 पाव देशी मदिरा प्लेन कुल मात्रा 55.26 बल्क लीटर देशी मदिरा प्लेन बरामद की गयी। मदिरा बरामद होने के पश्चात आरोपी मे पीछे के दरवाजे से भागने का प्रयास किया परन्तु तुरन्त पकड़ लिया गया।
आरोपी रविशंकर काछी पिता राजाराम काछी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम बेला कॉलोनी थाना गोसलपुर जिला जबलपुर द्वारा उक्त मदिरा का धारण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915, संशोधन 2000 की धारा 34(1) क, 34(2) का दंडनीय गैर जमानती अपराध होने पर गिरफ्तार कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया।
आरोपी को माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिहोरा के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।
आरोपी के कब्जे से बरामद मदिरा की अनुमानित कीमत लगभग 20000 रुपये है।
कार्रवाई के दौरान वृत्त सिहोरा के प्रभारी अधिकारी जिनेन्द्र कुमार जैन, आबकारी उपनिरीक्षक, नेकलाल बागरी, आबकारी मुख्य आरक्षक, फूलसिंह एटिया, संतलाल मरावी, अशोकसिंह बघेल, अमिता केशरवानी आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button