क्राइम

जेसीबी चुराकर भाग रहे चोरों को ढाई घंटे में पुलिस ने धर दबोचा

अंतर राज्यीय चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश
चोरों के कब्जे से चोरी की एक बोलेरो और मोटरसाइकिल जप्त
स्थानीय व्यक्ति भी शामिल निकला चोरों के साथ
जीपीएस के कारण पता चली चोरी की घटना

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में एक सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है जहां गत रात्रि सुबह 4 बजे भोपाल से बुलवाए गए चोरों द्वारा दशहरा मैदान से जेसीबी चोरी करके अंदरुनी रास्तों से निकलकर भागने की कोशिश की गई जैसे ही उन्होंने जीपीएस को तोड़ा तो जेसीबी मालिक को अलर्ट मैसेज पहुंचते ही उठापटक शुरू हो गई तत्काल पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने घेराबंदी कर ढाई घंटे के अंदर जेसीबी को राहतगढ़ टोल नाके के पास से बरामद कर लिया। भोपाल से आए दो चोरों व एक स्थानीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है चोरों के तार अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े होने के संकेत मिल रहे हैं पुलिस की पूछताछ में और भी कुछ बड़े खुलासे हो सकते हैं।
आपको बता दें कि फरियादी सौरभ साहू पिता कोमलसिंह साहू उम्र-28 साल निवासी आयोध्यानगर बेगमगंज की दशहरा मैदान बेगमगंज में खड़ी जेसीबी मशीन को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करके ले गये थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बेगमगंज में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डे के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजीव उईके के व्दारा टीम गठित की जिसमें उप निरीक्षक वीरेन्द्र विश्वकर्मा, सहायक उप निरीक्षक हरिओम चौबे, आरक्षक सुरेन्द्र को
अज्ञात आरोपियों व माल मशरूका की तलाश पतारसी के लिए भेजा गया स्वयं टीआई भी साथ गए।
अनुसंधान के दौरान तकनीकी साक्ष्य एवं सूचना के आधार पर आरोपी हबीब खाँ पिता अजीज खाँ उम्र करीबन 45 साल निवासी अशोका गार्डन भोपाल, साजिद पिता हसीब खाँ उम्र 40 साल निवासी जहांगीराबाद भोपाल, नीलेश उर्फ हर्ष पिता रमेश रैकवार उम्र 25 वर्ष निवासी दशहरा मैदान बेगमगंज को घेराबंदी कर राहतगढ़ टोल नाके से अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर प्रकरण में चोरी गई जेसीबी सहित एक बुलैरो, एक मोटर साईकल, तीन मोबाईल फोन, टूटा हुआ जीपीएस, 2 फर्जी नंबर प्लेट, जेसीबी मशीन पर लगी दो फर्जी नंबर प्लेट सहित करीब 62 लाख रूपए कीमत का माल बरामद करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
पकड़े गये आरोपी हबीब खाँ के विरूद्ध चोरी, नकब्जनी, मारपीट, हत्या के प्रयास सहित करीब तीन दर्जन मामले पंजीवद्ध है। पकड़े गए आरोपी साजिद के विरूद्ध भी हत्या के प्रयास सहित करीबन आधा दर्जन मामले पंजीवद्ध है। आरोपियों से पूछताछ पर कई अन्य खुलासे होना संभावित है।
पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को पुरूष्कृत करने की घोषणा की है।
गौर तलब है कि नितेश रैकवार दशहरा ग्राउंड के पास कीटनाशक की दुकान खोले हुए हैं बताया जा रहा है उसके ऊपर काफी कर्ज भी है उसके द्वारा ही भोपाल से इन चोरों को बुलाया गया था वह पल-पल की लोकेशन चोर गिरोह को दे रहा था। चोरों की योजना राहतगढ़ से किसी वाहन में रखकर जेसीबी को ले जाने की थी लेकिन इससे पहले ही वह पकड़ लिए गए पुलिस अन्य मामलों में भी पकड़े गए चोरों से पूछताछ कर रही है बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button