आलीवाडा़ में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । ग्राम पंचायत आलीवाडा़ में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल के द्वारा विधायक कप महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम पंचायत आलीवाडा़ में चल रहा है विधायक कप प्रभारी संतोष रघुवंशी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गरूण रघुवंशी एवं खेलकूद युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में 5 अगस्त 2023 से 6 अगस्त 2023 तक समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्थान हाई स्कूल ग्राउंड आलीवाडा़ तहसील देवरी में 6 अगस्त को क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल के कर कमलों द्वारा पुरस्कार वितरण कर समापन किया जायेगा । उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी बंधु सादर आमंत्रित है कार्यक्रम में आकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है।
इस कबड्डी प्रतियोगिता में नीलेश रघुवंशी, दीपक रघुवंशी, दिनेश भार्गव, कार्तिक रघुवंशी, अर्पित रघुवंशी, महेंद्र रघुवंशी, चरन प्रजापति, देवेंद्र साहू, मुकेश धाकड़, दीपक भार्गव, चंदन रघुवंशी, नहीम खान, युवराज धाकड़, सुनील विश्वकर्मा, मनोज रघुवंशी, विनोद रघुवंशी, सुरेश रघु आदि कबड्डी प्रतियोगिता में उपस्थित रहे।



