विधायक कप का दूसरा मैच, सिलौंडी ने 6 विकेट से मैच जीता
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l सिलौंडी में चल रहे विधायक कप का दूसरा मैच सिलौंडी जागरूकता और नेगाई टीम के बीच खेला गया है । नेगाई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है । पहले बल्लेबाजी करते हुए नेगाई टीम ने 98 रन बनाये जिसमें नेगाई के अरविंद ने 49 बनाये और सिलौंडी के संदीप साहू ने 6 विकेट लिया है । जवाबी पारी खेलते हुए सिलौंडी के पवन ने लगातार 4 छक्के मारते हुए 40 रन की पारी की बदौलत सिलौंडी ने 9 ओवर में ही 99 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया । खिलाड़ी संदीप साहू ने गेंदबाजी में 6 विकेट और बल्लेबाजी करते हुए 17 रन नाबाद बनाये है। जिसके कारण सिलौंडी के संदीप साहू को मैन ऑफ दा मैच दिया गया है । सिलौंडी ने मैच 6 विकेट से जीता है ।
इस अवसर पर उपसरपंच राहुल राय , शायमदत राय, पुनीत सेन, राजेश राय, संतोष काछी , भूरा साहू, दुर्गंश रजक, सीता राम गडारी , अरुण राय , अभिषेक पटेल अम्हेटा ,प्रीतम आदि रहे ।



