हेल्थ

उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनरल वार्ड के लिए प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा का ध्यान करवाया आकर्षित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनरल वार्ड ना होने के कारण मरीजों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। जिला उपाध्यक्ष हिमांशु चौरसिया ने उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनरल वार्ड के लिए प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा का ध्यान आकर्षित करवाया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनरल वार्ड अस्पताल की गैलरी में हैं जिससे मौसम खराब होने के कारण मरीज एवं उनके परिजनों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं, साथ ही अस्पताल परिसर में बहुत से उपकरण है जिसका उपयोग अस्पताल में सही तरीके से नहीं हों पा रहा हैं । जिला उपाध्यक्ष हिमांशु चौरसिया ने बताया कि उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द से जल्द जनरल वार्ड सर्व सुविधा युक्त वार्ड अस्पताल परिसर कि रिक्त भूमि में बनवाया जाए ताकि मरीजों को दिक्कत का सामना ना करना पड़े। जिस पर प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा के द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द समस्या का निराकरण करवाया जायेगा ।

Related Articles

Back to top button