मध्य प्रदेश

भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ मनाया गया हरितालिका तीज का त्यौहार

रिपोर्टर : डालचंद लोधी
देवरी । वैसे तो भारत देश में प्रतिदिन व्रत त्योहार मनाए जाते हैं लेकिन कुछ व्रत त्यौहारों को महिलाएं बड़े ही भक्ति भाव वा श्रद्धा के साथ मनाती हैं रायसेन जिले की देवरी तहसील की ग्राम पंचायत नयाखेड़ा में हरितालिका तीज का त्यौहार बड़े ही भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ मनाया गया जिसमें महिलाएं तथा कुंवारी कन्याओं ने तीज का व्रत कर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजन अर्चन की कुंवारी कन्याएं तथा महिलाएं सुबह से ही निराहार रहकर व्रत रखती हैं तथा रात में माता पार्वती और भगवान शिव की पूजन कर रात्रि जागरण करती हैं तथा सुबह भगवान शिव और माता पार्वती की पूजन कर व्रत को खोलती है हिंदू धर्म ग्रंथो में हरितालिका व्रत तीज का विशेष महत्व है बताया गया है इस व्रत को सभी व्रतों में कठिनतम व्रत माना जाता है क्योंकि इस व्रत को महिलाएं निर्जला रहकर रखतीं हैं कुंवारी कन्याऐ हरतालिका तीज व्रत को सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए रखतीं हैं वहीं ऐसी मान्यता है कि महिलाएं इस व्रत को अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन के लिए रखतीं हैं हरितालिका तीज व्रत के लिए मायके से महिलाओं के लिए श्रृंगार का सामान मिठाई, फल, और कपड़े भेजे जाते हैं।

Related Articles

Back to top button