क्राइममध्य प्रदेश

एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
भोपाल। गुरुवार की सुबह प्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक्त की सबसे बड़ी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली है। इसमें पति पत्नी और दो बच्चे शामिल बताए जाते हैं।
जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में कर्ज से परेशान होकर सामूहिक आत्महत्या की चर्चा है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची है। सामूहिक आत्महत्या की खबर से पूरा मोहल्ला हड़कंप मच गया । घटना में दो बच्चों और पति पत्नी की मौत हो गई है। घटना रातीबड़ थाना क्षेत्र की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार पति पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि फांसी लगाने के पहले दंपती ने बच्चों को जहर दिया था। बच्चों की मौत जहर से होने का बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच में वास्तविक कारणों का पता चलेगा।
चारो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक सुसाइड नोट भी मिला है।

Related Articles

Back to top button