क्राइम

34 मील लूट का खुलासा 2 आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई दोनों बाइक जब्त

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। गौहरगंज पुलिस ने दो मोटर साइकलों सहित दो शातिर लुटेरों को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है।
प्रेस कांफ्रेंस में जिला पुलिस अधीक्षक विकाशकुमार शाहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना के कुशल नेतृत्व मार्गदर्शन में जिला रायसेन में चोरी लूट नकबजनी जैसी बड़ी बड़ी वारदातों का खुलासा काफी कम समय में रायसेन कोतवाली पुलिस द्वारा किया जा रहा है । इसी क्रम में थाना गौहरगंज में 15 अक्टूबर 2022 को फरियादी मोहित रघुवंशी पिता राजाराम रघुवंशी उम्र 27 साल निवासी ग्राम किरगीकला थाना उदयपुरा ने रिपोर्ट किया कि शाम लगभग 5.15 बजे भोपाल आदमपुर छावनी से अपनी पल्सर मोटर साइकिल क्र. MP38 MN5687 से अपने गांव के लिए निकला था कि गौहरगंज से आगे मेन हाइवे पर 34 मील के पास शाम के करीब साढ़े 6 बजे मेरी मोटर साइकिल रोककर बेग से पानी की बोतल निकालकर पानी पीने लगा । इतने में पीछे से पल्सर मोटर सायकिल से तीन लोग आये और तीनो मोटर सायकिल से नीचे उतर गये उनमे से पीछे बैठे लड़के ने वका जैसा चाकू निकालकर डराने व मारने की कोशिश की तो । मैं गाड़ी में चाबी लगी छोड़कर नीचे खेत तरफ भागा तो मेरे हाथ में रखा मोबाइल मेरा बेग वहीं गिर गया था । गाड़ी स्टार्ट होने की आवाज आने पर मैने पीछे मुड़कर देखा तो उन तीनों आरोपी मेरी मोटरसाइकिल व मोबाइल लूट कर भाग गए थे ।जिनकी उम्र करीबन 25-30 साल के बीच थी |
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गौहरगंज में 392, 34 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध किया गया |
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन ने थाना प्रभारी गौहरगंज आर.के. चौधरी को अतिशीघ्र मामले का खुलासा करने के दिशा निर्देश दिये थे।
दौराने अनुसंधान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस औबेदुल्लागंज श्री मलकीतसिंह चावला थाना प्रभारी गौहरगंज आरके चौधरी, उप निरीक्षक संजय यादव के नेतृत्व में आरोपी की तलाश करने पुलिस टीमें गठित की गई थी । प्रारंभिक जांचपड़ताल व वैज्ञानिक ढंग से अनुसंधान करते हुए अन्य संदेही आरोपियों तथा इस प्रकार की वारदातो में शामिल पूर्व अपराधियो की जानकारी जुटाई गई जो कि दौराने अनुसंधान शातिर आरोपियों की तलाश करते हुए कल 7 नवंबर 2022 को गौहरगंज पुलिस टीम ने सफलता प्राप्त की। मुखबिर सूचना पर आरोपी दीपेश पिता शिवप्रसाद ठाकुर उम्र 21 साल निवासी हिरनपुर थाना सुआतला जिला नरसिंहपुर हाल नयापुरा कालोनी कोलार भोपाल, रवि काजले पिता कमल काजले उम्र 30 साल निवासी कलियासोत पुल के पास मंडीदीप को गिरफ्तार कर फरियादी की लूटी हुई पल्सर मोटरसाइकिल एवं मोबाइल तथा घटना मे उपयोग किए गए आरोपीगणो के स्वयं के मोबाईल एवं अपाचे मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है | घटना में शामिल अन्य आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है|
उक्त लूट की वारदात का खुलासा करने में अनुविभागीय अधिकारी औबेदुल्लागंज मलकीतसिंह चावला के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक संजय यादव थाना गौहरगंज, उपनिरीक्षक विनोद परमार थाना सतलापुर आर दिनेश यादव थाना सतलापुर ,प्र आर विजय सिंह , आर ब्रजेश कुमार ,आर निगम, आर दिलीप, आर चालक अंकित तिवारी एवं सउनि सुरेन्द्र धाकड़ सायबर सेल रायसेन द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने मे एवं फरियादी की लूटी गई पल्सर मोटरसाइकिल एवं मोबाइल कीमती 150000 रुपये का मशरुका बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । पुलिस अधीक्षक विकाश शाहवाल द्वारा पुलिस टीम को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है।

Related Articles

Back to top button