धार्मिक

सुहागिनों के सबसे बड़े पर्व में से एक हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर 2023 को

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
🙏🏻Զเधे👣Զเधे🙏🏻
🔮 18 सितम्बर 2023 : सुहागिनों के सबसे बड़े पर्व में से एक हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर 2023 को रखा जाएगा। इस दिन भगवान भोलेनाथ और मां गौरी के संपूर्ण शिव परिवार की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। हरतालिका तीज का व्रत करने से विवाहित महिलाओं को अंखड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है और उनके पति पर आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं। सुहागिन महिलाएं जहां अपने सौभाग्य में बढ़ोतरी के लिए इस दिन उपवास रखती हैं, वहीं कुंवारी कन्याएं अच्छे पति की प्राप्ति के लिए हरतालिका तीज का व्रत करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शंकर को पति के रूप में पाने के लिए किया था। इस व्रत के दौरान सौभाग्यवती महिलाएं लाल वस्त्र पहनकर, मेहंदी लगाकर सोलह श्रृंगार करती हैं और शिव-पार्वती की विधिवत पूजा करती हैं।
👉🏽 हरतालिका तीज 2023 तिथि और शुभ मुहूर्त
👉🏽 भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि आरंभ- 17 सितंबर 2023 को 11 बजकर 8 मिनट से
👉🏽 भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि समाप्त- 18 सितंबरन 2023 को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक
👉🏽 हरतालिका तीज व्रत तिथि- 18 सितंबर 2023
👉🏽 *हरतालिका तीज पूजा मुहूर्त – 18 सितंबर 2023 सुबह 6 बजकर 7 मिनट से रात 8 बजकर 24 मिनट तक
🤷🏻‍♀️ *हरतालिका तीज बन रहे हैं ये शुभ योग*
इस साल हरतालिका तीज पर कई शुभ योग बन रहे हैं। सबसे पहला तो यह कि शिव-गौरी को समर्पित यह व्रत सोमवार के दिन रखा जाएगा। वहीं हरतालिका तीज पर इंद्र और रवि योग बन रहा है। इंद्र योग 18 सितंबर को सुबह 4 बजकर 28 मिनट से शुरू होगा जो कि 19 सितंबर को सुबह 4 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। वहीं रवि योग 18 सितंबर को दोपहर बजकर 8 मिनट से आरंभ होगा जो कि 19 सितंबर को सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर समाप्त होगा।
👉🏽 अगर आप अपने दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं और जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करना चाहते हैं, तो हरतालिका तीज के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध मिला हुआ जल चढ़ाने के साथ-साथ अपने माथे पर रोली का तिलक भी लगाएं।
🤷🏻‍♀️ अगर आप अपने जीवनसाथी को आर्थिक रूप से स्ट्रांग देखना चाहते हैं, तो हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव को नमस्कार करके उन्हें आक के 5 फूल चढ़ा कर शिव चालीसा का पाठ करें।
👉🏽 अगर आप अपने जीवन में अक्षय फलों की प्राप्ति और हर क्षेत्र में तरक्की चाहते हैं तो हरतालिका तीज के दिन किसी जरूरतमंद को अनाज भेंट करने के साथ ही शिव जी के इस मंत्र का जप करें। मंत्र है- ऊँ नम: शिवाय।
🤷🏻‍♀️ अगर आप अपने शरीर को तंदरुस्त बनाये रखना चाहते हैं, तो हरतालिका तीज के दिन शिवलिंग पर शुद्ध जल चढ़ाने के साथ-साथ शिवजी को नारियल से बनी मीठाई का भोग लगाएं। साथ ही 11 बार ‘ऊँ’ शब्द का उच्चारण करें ।
👉🏽 अगर आप अपने किसी काम में पूरी तरह से सफलता पाना चाहते हैं तो हरतालिका तीज के दिन दूध, दही, शहद, गंगाजल और शक्कर मिलाकर पंचामृत बनाएं और उससे भगवान शिव को भोग लगाएं और उसमें से थोड़ा-सा भोग बचाकर रख लीजिए। बचे हुए भोग को किसी गाय के बछड़े या किसी बैल को खिला दीजिए।
🤷🏻‍♀️ अगर आपके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है तो उसका हल पाने के लिए हरतालिका तीज के दिन पानी में गंगाजल के साथ केसर भी डालिओ और थोड़ी-थोड़ी मात्रा करके सात बार में शिवलिंग पर अर्पित कीजिए।
👉🏽 अगर आपके जीवनसाथी का कोई महत्वपूर्ण काम बहुत दिनों से अटका हुआ है, तो हरतालिका तीज के दिन शाम के समय अपनी कामना पूर्ति के लिए शिव मंदिर में तेल का एक दीपक जलाने के बाद, 11 बार ‘ऊँ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करें।
🤷🏻‍♀️ अगर आपको बिजनेस डील फाइनल करने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो हरतालिका तीज के दिन शिव-शंभु का नाम लेते हुए बिल्व वृक्ष के तने पर थोड़ा-सा गाय का देशी घी चढ़ाएं। साथ ही दोनों हाथ जोड़कर बिल्व वृक्ष को प्रणाम करें।
👉🏽 अगर आप अपनी किस्मत का सितारा चमकाना चाहते हैं, तो हरतालिका तीज के दिन शिव मंदिर में बेल पत्रों की माला चढ़ाने के साथ ही प्रसाद के रूप में भगवान को केले का फल अर्पित करें।
🤷🏻‍♀️ अगर आप अपनी संतान की तरक्की चाहते हैं, उसके आने वाले जीवन में खुशहाली देखना चाहते हैं तो हरतालिका तीज के दिन 11 बिल्व पत्र लेकर साफ पानी से धोकर उन पर रोली से टीका करके शिवलिंग पर चढ़ायें और हर बार एक बिल्व पत्र चढ़ाते समय गायत्री मंत्र का जाप करें। गायत्री मंत्र है- ॐ भूर्भुव स्वः तत् सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ॥
👉🏽 अगर आपके दांपत्यजीवन में मधुरता कम हो गई है, तो मधुरता बढ़ाने के लिए हरतालिका तीज के दिन केले के टुकड़ों को शहद में डुबोकर शिवलिंग पर चढ़ाइए।
🤷🏻‍♀️ अगर आपके लड़के या कन्या के लिए रिश्ते तो आ रहे हैं, लेकिन अच्छे रिश्ते नहीं आ रहे हैं । जैसा आप चाहते हैं, तो हरतालिका तीज के दिन जल में कच्चा दूध मिलाकर शिवलिंग और मां गौरी पर चढ़ाएं। साथ ही गाय को हरा चारा भी खिलाएं।

Related Articles

Back to top button