खेल

ओपन में इंदौर सीनियर में सिलवानी ने जीता बैडमिंटन का खिताब

सिलवानी । सिलवानी सोशल सोसायटी के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में फाइनल मुकाबला इंदौर के अनस अंजल का मुकाबला सिलवानी के मुस्तकीम और विशु से हुआ जिसमें लगातार दो सेटों में इंदौर ने सिलवानी को हराकर खिताब जीत लिया। सीनियर बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला दीनानाथ श्रीवास्तव, जावेद खान का मैच तारिक खान और निखलेश राय की टीम साथ हुआ । जिसमें संघर्षपूर्ण मुकाबले में तारिक और निखलेश की टीम विजेता रही प्रतियोगिता मैं इंदौर भोपाल लटेरी रायसेन बेगमगंज उदयपुरा गोहरगंज देवरी सहित 32 टीमों ने भाग लिया। पुरस्कार वितरण विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक डॉक्टर आरएस पटेल, रेंजर महेंद्र कुमार, रामेंद्र राजपूत, मोहन साहू द्वारा किए गए । इस अवसर पर राकेश समैया, प्रभात जैन, मदन रघुवंशी, इरशाद अली, देवेंद्र रघुवंशी, जावेद खान, देवेंद्र श्रीवास्तव, राशिद अली और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button