कछुआ गति से चल रहा है निर्माण कार्य, उड़ती धूल और बिखरी पड़ीं गिट्टियों परेशान है वाहन चालक, राहगीर
करोड़ों की लागत से उमरावगंज गुदावल सड़क और रोजडा चक का पुल लगभग साढ़े 3 साल बाद भी अधूरा पड़ा हुआ है बारिश भर घुटनों कीचड़ दलदल से भारी परेशानी मुसीबत उठाई राहगीरों ने,
ग्रामीणों ने पुल और सड़क के घटिया निर्माण की कई बार जिम्मेदार विभाग के वरिष्ठ अफसरों को शिकायतें की जनप्रतिनिधियों से लेकर सांसद, मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय भोजपुर भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा को भी शिकायत है कि नतीजा सिफर
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। जिले की तहसील गौहरगंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गुदावल से लेकर महाकाल ढाबा तक सड़क और रोजड़ा चक में पुल का निर्माण पिछले साडे 3 साल से सुस्त गति से चल रहा है। जिससे राहगीर से लेकर वाहन चालक बेहद परेशान हैं ।इस पुल और सड़क का निर्माण 104 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत है। इसका ठेका प्रधानमंत्री सड़क परियोजना फेस 1 रायसेन द्वारा प्रांजल सड़क कंस्ट्रक्शन कंपनी भोपाल को दिया गया है। प्रांजल सड़क कंस्ट्रक्शन कंपनी भोपाल के ठेकेदार द्वारा शुरुआती दौर से ही कोई और सड़क रोजड़ा चक पुल का घटिया निर्माण किया जा रहा है ।दो तीन बार ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन और विरोध भी कर चुके हैं। इसके अलावा ब शिकायतें पीएम सड़क योजना अधिकारी कलेक्टर को भी ज्ञापन दिए और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह, विधायक सुरेंद्र पटवा को भी घटिया निर्माण से अवगत कराया गया है। लेकिन बावजूद इसके साढे 3 साल गुजर चुके हैं लेकिन पुल और सड़क का निर्माण नहीं हो सका है या नकली डामर की सड़क पुल का निर्माण हो चुका है । ठेकेदार अधिकारियों की मिलीभगत से यह सब काम चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय पर रोजड़ा चक नदी का पुल, सड़क नहीं बनी तो ठेकेदार और जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
पुल की ऊंचाई बनना थी 12 फीट आठ बनाई
प्रांजल कंस्ट्रक्शन सड़क कंपनी भोपाल के ठेकेदार द्वारा रोजडा चक्की पुल की ऊंचाई वर्क आर्डर में 12 फीट दर्शाई गई है लेकिन मौके पर सिर्फ 8 फीट ऊंचाई दी गई है इस तरह ठेकेदार ने अधिकारियों की मिलीभगत से पुल की ऊंचाई कम कर दी है यह आरोप समाजसेवी विजय मीणा, संतोष प्रजापति, दीपक जोशी ने मीडिया कर्मियों के सामने लगाएं। उनका कहना है कि पुल का निर्माण बेहद घटिया स्तर का किया है।रोजड़ा चक की नदी का पुल पानी के तेज बहाव में बह जाएगा।



