मध्य प्रदेश
चौक चौराहों पर पुलिस ने बांटे जीवन की सुरक्षा के लिए हेलमेट, शीट बेल्ट अभियान के लोगों को बांटे पंपलेट
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। एसपी विकाश कुमार शाहवल, एएसपी अमृत मीणा के आदेश से जिले भर के थानों में हेलमेट शीट बेल्ट अभियान चलाया जा रहा है। बिना हेलमेट शीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ताबड़तोड़ तरीके से चालानी कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को सुबह उमरावगंज थाना प्रभारी हरिओम अस्ताया के निर्देश पर उमरावगंज कस्बे के चौक चौराहे और घर घर दस्तक देकर जन जागरूकता संबंधी पंपलेट बांटे जनजागरूकता पंपलेट । इस जागरूकता अभियान में
ल थाना उमरावगंज के एएसआई आरके लिटोरिया, वीर सिंह प्रधान आरक्षक संजय शर्मा ने लोगों को हेलमेट शीट बेल्ट अभियान के जनजागरूकता के लिए पंपलेट वितरित किए।



