कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा

सिलवानी । एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई है। 10वीं का पहला पेपर हिंदी से शुरू हुआ है। नगर के 4 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था नजर आई। सुबह आठ बजे से ही विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे। लाइन में लगाकर परीक्षार्थियों की जांच की गई। सबसे पहले प्रवेश पत्र पर क्यूआर कोड का स्कैन के साथ-साथ जूते-चप्पल उतरवाकर भी जांच की गई। कई परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थी जूते-चप्पल उतारकर परीक्षा कक्ष के अंदर प्रवेश किया। विद्यार्थियों में भी उत्साह नजर आया। परीक्षा कक्ष के अंदर एक बेंच पर एक विद्यार्थी को बैठाया गया है।
हाई स्कूल परीक्षा में प्रथम हिन्दी के प्रश्नपत्र परीक्षा में सीएम राइज विद्यालय परीक्षा केन्द्र में 161 में से 151, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 254 में से 251 सरस्वती विद्या मंदिर में 240 में से 236, पुप्षा विद्यालय में 232 में 230 सम्मिलित हुए। नगर के चार परीक्षा केन्द्रों में कुल 887 में से 868 उपस्थित हुए और 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर के आचार्य दीदियों ने परीक्षा केन्द्र के बाहर अपने विद्यालय के हाई स्कूल परीक्षा में सम्मिलित होने वाले समस्त भैया बहिनों का तिलक कर मीठा खिलाकर परीक्षा में सफलता की कामना की।



