खेल

कराटे की राष्ट्रीय चयन के लिए 12 खिलाड़ी टिमरनी रवाना

रिपोर्टर : रामभरोसे विश्वकर्मा
मण्डीदीप।औद्योगिक नगर के कराटे की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के चयन के लिए ट्रेयल का आयोजन किया गया है। जो टिमरानी में दो दिवसीय ट्रेयल से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ीयो का चयन किया जाएगा। जिसकी जानकारी देते हुुए नगर के कराटे कोच अमन पाथरे ने बताया कि दो दिवसीय ट्रेयल के लिए नगर के शिवानी यादव, पूनम कहार, लीला कहार, सपना मिश्रा, अनामिका साकेत, पूर्वी पाटिल, मंजू बोरकर, दिव्यांश मीना, समर्थ पाटिल, वंश नागराज, प्रिन्स मारण, फूल सिंह कहार का चयन किया गया है। जिनमें से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ीयो का चयन किया जाएगा। जिसके लिए रविवार को खिलाड़ीयो को सेवा समिति अध्यक्ष जीवनसिंह पाल, स्वामी विवेकानंद र्स्पोटस एकाडमी के अध्यक्ष सरोज गिरी, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद जैन, उपाध्यक्ष घनष्याम गोस्वामी, सचिव जितेन्द्र मैना सहित अन्य लोगो ने रवाना किया।

Related Articles

Back to top button