कर्नाटक में हुई जैन मुनि की निर्मम हत्या के विरोध में मौन जुलूस
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर सकल दिगंबर जैन समाज ने कर्नाटक के बेलगावी जिले के चिकोडी तालुक में नदी पर्वत पर स्थित जैन तीर्थ पर विराजमान जैन आचार्य पूज्य श्री 108 कामकुमार जी मुनिराज की दिनांक 5 जुलाई 2023 को निर्मम हत्या कर हत्यारों ने शरीर के छोटे छोटे टुकड़े कर बोरवेल में डाल दिये जिससे संपूर्ण भारत नहीं विश्व के जैन समाज में दुःख व रोष व्याप्त है जिसके विरोध में आज समस्त सकल दिगंबर जैन समाज ने मौन जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया मौन जुलूस बड़ा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर स्थानीय पुलिस थाना पहुंचकर टीआई बृजमोहन कुशवाहा को भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा एवं विभिन्न मांगों को पूरा करने की बात कही है जिसमें तीर्थ व संतो की सुरक्षा हेतु जैन संरक्षण बोर्ड की स्थापना हो ज्ञापन देने वालों में निर्मल जैन, दीपक चौधरी, गौरव जगाती, सौरभ सनत जैन, पराग जैन, सतीश लामा, गुड्डल घुरा, मुकेश घुरा, अखिलेश चौधरी, विजय भारिल्ल, लकी चौधरी, सुभाष चौधरी, प्रतीक खामखेड़ा संपूर्ण जैन समाज ने उपस्थित रहकर मौन विरोध प्रदर्शन किया।



