मध्य प्रदेश

कलेक्टर एसपी पहुंचे परीक्षा केंद्र, लिया जायजा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य और पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिले में चल रही परीक्षा केंद्रों का पहुंचकर जायजा लिया, कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी का पर्चा हल किया. इस अवसर पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक बनवार परीक्षा केंद्रों में संयुक्त रूप से पहुंचे। वनवार के दोनों परीक्षा केंद्रों में जेडी सागर टीम के साथ जायजा लिया। साथ ही शुक्रवार के प्रातः कलेक्टर सिंगरामपुर पहुंचे चल रही परीक्षा का जायजा लिया. इसके उपरांत आप सिंगरामपुर से जबेरा पहुंचे यहां पर दो केंद्रों पर पहुंच कर जायजा लिया परीक्षा शांतिपूर्ण चल रही थी नायब तहसीलदार बनवार रंजना यादव, एएसआई वनवार चौकी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा के साथ पुलिस प्रशासनिक अधिकारी गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button