मध्यप्रदेश में कांग्रेस 150 से ज्यादा सीट जीत कर सरकार बनाएगी : संजय मसानी
कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। आगामी 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है जिसको लेकर राजनीतिक दलों के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन होने लगे है विगत दिनों उदयपुरा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल का बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं और हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नगर के उदयपुरा नाके पर भाजपा कार्यालय का उद्घाटन हुआ। वही शनिवार 21 अक्टूबर को उदयपुरा क्षेत्र के विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्रसिंह पटेल के कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, उदयपुरा क्षेत्र के पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मसानी, लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी शैलेंद्र दीवान सिंह, विधायक कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह पटेल के साथ जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम सरपंच, पूर्व सरपंच संगठनों के पदाधिकारी सहित उपस्थिति हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में वरिष्ठ नेताओं ने शारदीय नवरात्रि के पावन पर मां भगवती एवं भारत माता की पूजा अर्चना कर फीता काट कर कार्यालय का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने विचार रखें मुख्य रूप से विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताया और उनसे आशीर्वाद की अपेक्षा की कहा की आपने जिस तरह मुझे पिछली पंचवर्षी 2018 के विधानसभा चुनाव में सहयोग दिया था। आशा करता हूं की आप मुझे इस चुनाव में भी बेसा ही आशीर्वाद प्रदान करेंगे वहीं पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत ने प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता से कहा की सभी एकजुट होकर कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र पटेल को भारी बहुमत से विजय बनाएं। सभी संकल्प लें सभी कांग्रेस जन एक हैं। साथ ही पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेस 150 से ज्यादा सीट जीतेंगी। कांग्रेस के संजय मसानी ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी मिलकर देवेंद्र पटेल को विजय कर विधायक बनाएं। क्योंकि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है वह मंत्री बनेंगे और पूरे क्षेत्र का विकास करेंगे हम सब कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ उदयपुरा विधानसभा में मजबूती से लड़ेंगे और विजयश्री प्राप्त करेंगे। पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा जो कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे एकता पर जोर देते हुए कहा कि सभी एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय बनाएं क्षेत्र का विकास कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनते ही जिला भी बनाया जाएगा अन्य सुविधाएं में जो वचन पत्र में लागू की गई है सभी को लागू किया जाएगा इस चुनावी कार्यालय उद्घाटन पर लगभग क्षेत्र के सभी वरिष्ठ जन मंडलम सेक्टर के प्रभारी विभाग कांग्रेस एनएसयूआई किसान कांग्रेस बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे और सभी ने अपने-अपने विचार रखे सभी ने संकल्प लिया कि आगमि 17 नवंबर को होने जा रहे चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह पटेल को भारी से भारी बहुमत से विजय बनाएंगे। इस कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता यशपाल सिंह रघुवंशी एवं ठाकुर विशाल सिंह एडवोकेट ने किया।



