लापता छात्र का शव एसडीएम कार्यालय के पास खदान में मिला

सीएम राइज में 9वीं में पढ़ता था, जांच में जुटी पुलिस
रिपोर्टर : बलवीर सिंह रघुवंशी
विदिशा । जिले के लटेरी में सीएम राइज स्कूल में कक्षा 9वी में पढ़ने वाले 15 साल के छात्र का शव शुक्रवार को लटेरी के एसडीएम कार्यालय के पास बनी खदान में मिला है। छात्र 2 दिन से लापता था। दो दिन पहले लटेरी पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की थी। छात्र असीम शाह निवासी नसीरपुर लटेरी का शव एसडीएम कार्यालय के पास बनी खदान में मिलने से नगर में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद लटेरी थाना प्रभारी बलबीरसिंह गौर ने मौके पर पहुंचकर शव को खदान से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव का लटेरी शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि कक्षा 9वीं का छात्र खदान तक कैसे पहुंचा। परिजनों के अनुसार दो दिन पहले असीम शाह स्कूल गया था, जिसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंचा।
सभी जगह पर तलाश करने के बाद जब असीम नहीं मिला तब लटेरी थाने में पहुंचकर गुमशुदा 1 की रिपोर्ट दर्ज करवाई।



