कार और बाइक की भिंडत, 3 घायल, रैफर

सिलवानी । सोमवार को राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा के जमुनिया घाट के अंतिम मोड़ पर कार और बाइक की आमने सामने जोरदार भिंडत हो गई। घटना में बाइक सवार तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रैफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्टो कार क्रमांक MP04 CY 6225 गैरतगंज से बोरास घाट नर्मदा तट जा रहे थे। जबकि हीरो स्पलेंडर बाइक क्रमांक MP38 Q 4238 सिलवानी से ग्राम कहुंला तह बेगमगंज जा रही थी कि आमने सामने भिंडत हो गई। बाइक पर बलराम पिता मुन्नालाल रजक उम्र 25 साल, शीलाबाई पति मुन्नलाल रजक उम्र 40 साल, गोमती बाई पति गोविन्द रजक उम्र 60 साल निवासी ग्राम कहुंला तह बेगमगंज जो गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रैफर किया गया है।



