कार बाइक में जोरदार भिडंत, एक की दर्दनाक मौत, एक घायल

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे पर भेड़ा टेक के समीप पास शुक्रवार की सुबह 10 बजे करीब एक कार और मोटर सायकिल की जोरदार भिडंत हो गई । टक्कर इतनी भीषण थी मोटर साइकिल में सवार नंदकिशोर चोरसिया की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक युवक की हालत नाजुक है। युवक का प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय कटनी रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदकिशोर चौरसिया और मनोज कुमार सोनी निवासी उमरियापान दोनों किसी काम से शुक्रवार की सुबह उमरियापान से कटनी जा रहे थे जैसे ही स्लीमनाबाद हाइवे पहुंचे सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार क्रमांक है MH 12 TN 7172 ने मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। मोटर सायकिल में सवार नंदकिशोर चौरसिया की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया । घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद ले जाने के बाद डॉक्टर ने नंदकिशोर चौरसिया को मृत घोषित कर दिया। दूसरा मनोज सोनी की हालत नाजुक होने के कारण उसे कटनी जिला चिकित्सालय भेजा गया । घटना की जानकारी लगते ही स्लीमनाबाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर कार को जब्त करते हुए चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहीं हैं।



