क्राइम
युवक पर हमला करने वाले का नाम पत्नी ने बताया, पुलिस ने किया मामला दर्ज

बरेली। बरेली नगर में 7 नवंबर की शाम करीब 7 बजे दिनेश धाकड़ नामक युवक के ऊपर जानलेवा हुआ था। इस हमले के दूसरे दिन घायल दिनेश धाकड़ की पत्नी ने हमलावर का नाम बताया है। पत्नी ने बताया कि मेरे पति के ऊपर पप्पू फटाका ने हमला किया है। पुलिस ने पप्पू फटाका पर भादवि की धारा 307 में मामला दर्ज कर दिया है।
थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू ने बताया कि दाल मिल मोहल्ला निवासी दिनेश धाकड़ उम्र 25 साल पिता माधोसिंह धाकड़ बाइक से नीचे गिरा पड़ा था। घटना सोमवार की शाम लगभग शाम 7 बजे की है। उसको प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया। जिसके कंधे में बड़ा सा घाव है। पुलिस ने पत्नी की रिपोर्ट पर आरोपी पप्पू फटाका के खिलाफ भादवि 307 का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।



