मध्य प्रदेश

कुएं में डूबने से पिता सहित दो बेटियों की मौत

पिता को बचाने में दो मासूम बेटियों ने गवाई अपनी जान
बेटियों को पानी भरने उतरा था कुआं में पिता
पिता को बचाने बेटियो ने अपने दुपट्टे कुए में लटकाए
कुए से पिता को खींचते समय दोनों बेटियां गिरी कुए में
कुए में डूबने से तीनों की मौत
7 वर्षीय मृतक की छोटी बेटी ने घटना की सूचना दी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के टेकापार करनसिंह गांव की हैं। जहां पर एक किसान अपनी तीन बेटियों के साथ खेत पर गया हुआ था इसी बीच बेटियों को प्यास लगने पर वह कुए पर पानी लेने गया और पैर फिसलने से कुएं में गिर गया यह देखकर उसकी दो बेटियों ने अपने दुपट्टे नीचे लटकाए ताकि पिता को ऊपर खींचा जा सके पिता दुपट्टे को पकड़ कर ऊपर आ रहा था इसी बीच दोनों बेटियां भी बाप के वजन को ऊपर नहीं खींच पाई और कुएं में वह भी गिर गई जिससे तीनों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। छोटी बेटी यह दर्दनाक हादसा अपनी आंखों से देखती रही और रोती रही तभी एक राहगीर ने आकर इस तिथि को जाना ग्रामीणों को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार मृतक किसान रामलाल चढ़ार अपने खेत पर तीन बेटियों के साथ काम करने गया था। बेटियों को प्यास लगने पर किसान खेत पर बने कुएं से पानी भरते समय उसका पैर फिसला जिसके बाद बचाने के लिये उसकी 11 बर्षीय बेटी शैफाली और 9 बर्षीय बेटी वैशाली ने कुए में दुपटे लटकाए जिनके सहारे किसान ऊपर आने की कोशिश कर रहा था। तभी तीनो कुए में गिर कर डूब गए। यह घटना मृतक की 7 वर्षीय बेटी शुभी देखती रही और रो-रोकर चिल्लाती रही उसी समय एक राहगीर ने आकर लड़की से पूछा तो उसने बताया मेरी दोनों बहने और पिता कुएं में डूब गए हैं राहगीर ने सूचना ग्रामवासियों को दी तब मौके पर अनेक ग्रामवासी पहुंचे। ग्रामीणों ने तीनों को कुए से बाहर निकाला लेकिन तब तक उन तीनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तीनों शवों के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही। तीनों के शवों का एक साथ टेकापार गांव में अंतिम संस्कार किया गया वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना से पूरे इलाके में शोक छाया हुआ है। मृतक की तीन बेटियां और एक बेटा था अब एक बेटी और एक बेटा शेष बचे हैं।
थाना प्रभारी जयपाल सिंह भदोरिया ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button