मध्य प्रदेश

के.एम.के. कॉन्वेंट स्कूल में मनाया गया माता-पिता दिवस

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी। देवरी नगर के के.एम.के. कॉन्वेंट स्कूल में 14 फरवरी बुधवार को माता-पिता दिवस और सरस्वती जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जेपी दुबे ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेपी दुबे द्वारा बच्चों एवं अभिभावकों को मार्गदर्शन दिया गया एवं जेपी रघु के माध्यम से मार्गदर्शन दिए गए एवं सुंदर गीतो की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संचालक एवं आभार व्यक्त एमएस खान के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभी शिक्षक सोनू दुबे, रुबीना सैयदा, सचिन शर्मा, सचिन खरे, आकाश, विनोद विश्वकर्मा, जमुना मेहरा, पूजा, रानो वर्मा, मदीहा, निशाद उपस्थित रहे और बच्चों के माता पिता द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गई।

Related Articles

Back to top button