कौन बनेगा चैंपियन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रिपोर्टर : डालचंद लोधी
देवरी । रायसेन जिले की नगर परिषद देवरी में नवांकुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नटखट डिजिटल वर्ल्ड द्वारा संचालित कौन बनेगा चैंपियन केबीसी के मंच का आयोजन किया गया जिसमें कई प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें विजेता बच्चों को उपहार के साथ सम्मानित किया गया। नटखट डिजिटल वर्ल्ड कौन बनेगा चैंपियन केबीसी का उद्देश सभी छात्र छात्राओं के मानसिक बौद्धिक एवं तार्किक ज्ञान को बढ़ाने एवं उनकी प्रतिभा को मंच तक ले जाना है । कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र की पूजन अर्चन के साथ हुई, जहां देवरी नगर के सभी स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ देवेंद्र धाकड़ (यूरोलोजिस्ट एवं वरिष्ठ समाजसेवी) एवं नगर परिषद के अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया ज्ञातव्य हो कि डाक्टर देवेंद्र धाकड़ एक वरिष्ठ समाजसेवी है जो समाज सेवा में हमेशा आगे रहते हैं जिन्होंने कोरोना काल में गरीब बेसहारा लोगों की मदद की तथा निशुल्क इलाज किया इस मौके पर लखन पवैया, विनोद विश्वकर्मा, (पटवारी) महेंद्र सोनी, अशोक रघुवंशी, (मामा) नीरज श्रीवास्तव, प्रिंस जैन ,साहित्य सैकड़ों की संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



