पर्यावरणमध्य प्रदेश

क्षेत्र सर्द हवाओं की चपैट में, दिन भर छाए रहे बादल

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । करीब एक सप्ताह से अचानक हुए मौसम परिवर्तन से आज गुरूवार को सुबह से ही हल्का कोहरा छाया रहा और दिन भर सूरज के दर्शन नहीं हुए। सर्द हवाओं ने लोगो को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। दिन में लोग गर्म कपड़े पहने और कानों को हवा से छुपाने के लिए टोपा या मफलर बांधे नजर आए तो कई स्थानों पर शाम में ही अलाव जलाकर सर्दी दूर करने का प्रयास करते देखे गए।
सर्दी इतनी अधिक रही कि लोगो के हाथ ठंड के कारण चिकने से हो गए उन्हें काम करने के लिए बार बार हाथों को आग में तापना पड़ा तब कहीं जाकर वे काम कर पाए। शाम होते होते सर्दी ने जोर पकड़ लिया। सर्दी से मवेशी भी हलाकान नजर आए और कुछ समाज सेवी लोगों ने अपने आसपास घूम रहे मवेशियों को आग जलाकर उन्हें सर्दी से बचने का उपाय किया एक बीमार कुत्ते के लिए युवक ने भोजन के साथ कपड़े उड़ाए और पास में ही आग जलाकर उसे गर्मी पहुंचाई वहीं प्राइवेट गौशाला में मवेशियों के लिए कंबल उड़ाए गए

Related Articles

Back to top button