मध्य प्रदेश

बाइक स्लिप होने से एक घायल

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शीत लहर के चलते तेज गति से बाइक को चलाने के कारण सर्दी में हाथ ठिठुर गए जिसके कारण एक बाइक चालक की बाइक स्लिप होने से वह मय बाइक के घिसट गया जिससे उसके हाथ पैरों में चोट आने पर सागर रेफर किया गया है।
सुबह के समय छाया कोहरा और दिन भर चली सर्द हवाओं ने लोगो को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया इसी बीच बाइक चालक जो गर्म कपड़े भी नहीं पहने था कोमलप्रसाद बेगमगंज से वापिस राहतगढ़ जाते समय सुमेर के पुलके पास उसकी बाइक एक गड्डे के कारण स्लिप हो गई जिससे उसके हाथ पैर में गंभीर चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर परिजन आए और निजी वाहन से सागर ले गए।

Related Articles

Back to top button