मध्य प्रदेश
सरस्वती शिशु मन्दिर में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती

सिलवानी । सरस्वती शिशु मन्दिर में 31 अक्टूबर शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर प्राचार्य मयंक लाहौरी ने उनके आदर्श जीवन एवं देश की एकता और अखंडता बारे में बताया। इसलिए लोह पुरुष कहा जाता है। उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। विद्यालय की वरिष्ठ दीदी सुशीला सराठे ने उनकी उपलब्धियां के बारे में बताया, कि उन्होंने भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री का काम कैसे किया ।साथ में उनके देश भावना के बारे में भी बतलाया विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य आशीष श्रीवास्तव में उनके जीवन शिक्षा एवं आंदोलनों के बारे में बताया। जिसमें उन्होंने अपना योगदान दिया था। इस कार्यक्रम में विद्यालय के बड़ी संख्या में आचार्य दीदी भैया बहन उपस्थित रहे।



