खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा फेरी वाले /हॉकर्स खोवा विक्रेताओं का किया गया औचक निरीक्षण
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । कलेक्टर मयंक अग्रवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत डी.ओ. खाद्य सुरक्षा प्रशासन राकेश अहिरवाल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दमोह माधवी बुधौलिया ने निरीक्षण कार्यवाही करते हुए दमोह शहर में फेरी वाले/ हॉकर्स खोवा विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की कार्यवाही घंटाघर, एवरेस्ट लॉज क्षेत्र, नया बाजार नं-01, बकौली चौक एवं उमा मिस्त्री की तलैया क्षेत्र में की गई। फेरी वाले खोवा विक्रेताओं में मनोज गुप्ता, हर्ष असाटी, कविता असाटी, हीराबाई, प्रमोद ठाकुर, लक्ष्मीबाई, सरोज पाल, अज्जू अग्रवाल, शिवानी खटीक, रोशनी सोनकर, शिवराम रैकबार, प्यारी बाई, अनूप अग्रवाल, जगदीश खटीक, सुनीता बाई, गुड्डी बाई, सुनीता सोनकर, सुषमा खटीक, राधारानी खटीक, कीर्ति खटीक, दीपा खटीक एवं आलोक खटीक सहित लगभग 22 से 25 फेरी वाले खोवा विक्रेता शामिल हैं।सभी फेरी वाले खोवा विक्रेताओं के यहां संग्रहित लगभग 3 क्विंटल खोवा एवं मावा लड्डूओं के नमूनों की मैजिक बॉक्स की सहायता से ऑन द स्पॉट गुणवत्ता जांच की गई। मौके पर जांच में खराब पाए गए खोवा एवं खोवा लड्डूओं की लगभग 3.25 किलो मात्रा का विनष्टीकरण करवाया गया।



