मध्य प्रदेश

खानकाहे चिश्तिया में प्यारे भाई नागपुर ताज वाले बाबा ट्रस्ट के अध्यक्ष का आतिशबाजी के साथ हुआ स्वागत

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर के सिहोरा नगर में पधारें नागपुर वाले ताजुद्दीन बाबा के अध्यक्ष प्यारे भाई का शनिवार को 11 बजे के दौरान हुये आगमन को लेकर उनके स्वागत का आगाज आतिशबाजी व गुलाब के फूलों से किया गया । अल्प समय में पधारें
प्यारे भाई अध्यक्ष ने कहा ईमानदारी पूर्वक कार्य करना ही अल्लाह की इबादत है तभी सफलता हासिल की जा सकती है । कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहें स्थानीय पूर्व विधायक दिलीप दुबे ने कहा की सिहोरा के धार्मिक स्थलों का विकास मेरे कार्यकाल में बहुत किया गया है और आगे भी नगर पालिका सिहोरा के माध्यम से और भी धार्मिक स्थलों व दरगाहों का विकास कार्य किया जायेगा।
यह कार्यक्रम खानकाहे चिश्तिया सिहोरा में सम्पन्न हुआ । इतना कह कर जनाब कटनी के लिये रवाना हो गये ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नागपुर से पधारे विशिष्ट अतिथि के साथ साथ मेहमानों सहित जबलपुर से पप्पू वसीम, सिहोरा नगर से पूर्व विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष पण्डित दिलीप दुबे, फैज भाई, शेख साबिर, अकरम अंसारी ,
गुलाम साबिर, मंसूर मंसूरी, मोंटी मंसूरी, गुलाम नवी अंसारी, गुलाम हुशेन, वासु भाई, राजा दुबे, अहसान अंसारी अन्य साथी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button