धार्मिक

शिव मंदिर बाबा ताल बना  भक्तिमय, बाल विदुषी शिवानी शर्मा की कथाओं के झूम उठा पंडाल 

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा नगरपालिका क्षेत्र में प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा ताल पर रंग पंचमी 13 मार्च से शुरू हुये रुध्द्र महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा के इस आयोजन में जहा पुरा नगर भक्तिभाव में डूबा हुआ हैं वही यज्ञ स्थल पर नारी शक्तियाँ प्रभात फेरी के साथ साथ चल रही श्रीमद्भागवत कथा वाचक बालविदुशी शिवानी शर्मा के मीठे वचनों से पूरा पंडाल भक्तिमय के साथ झूम रहा हैं । प्रत्येक दिवस शाम 5 बजे से लेकर रात्रिकालीन 7:30 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा व श्री कृष्ण की लीलाओं के वर्णो से झूम उठा ।
कथा वाचक बालविदुशी शिवानी शर्मा ने अपने कम वर्षो में भागवत कथा एवं श्रीमद्भागवत गीता का ज्ञान वन्दावन से प्राप्त कर । जबलपुर जिला में समाज की एकता और अखंडता पर लगातार कार्य कर रही हैं ।
आपके द्वारा पिछले दो वर्षो में इन इन जगहों पर श्रीमद्भागवत कथा वाचन से नगर क्षेत्र धर्म की भक्ति में डूब गया ।
जिनमें जिला जबलपुर, हाराजपुर, सुहागी, आधारताल, गढ़ा, पनागर, काला डुमर, पानउमरिया, ढ़ीमरखेड़ा, सिहोरा, के साथ साथ जिला सतना, जिला बालाघाट में श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करती जा रही हैं ।
सातवें दिन की श्रीमद्भागवत में श्री कृष्ण के विवाह लीला और उनकी सुन्दर झाकी से पंडाल भक्तिमय में  नाचने-गाने लगा । 

Related Articles

Back to top button