मध्य प्रदेश
नेशनल लोक अदालत में बकाया बिजली बिलों पर मिलेगी 30 प्रतिशत की छूट

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । न्यायालय परिसर में 9 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। मध्य क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी लिमिटेड के जूनियर इंजीनियर संतराम उइके ने बताया कि लोक अदालत में विधुत चोरी के दर्ज प्रकरणों का निपटारा भी किया जाना है साथ ही बकाया बिजली बिल राशि पर विधुत विभाग द्वारा 30 प्रतिशत तक विशेष छूट दी जा रही है। जिस भी व्यक्ति पर बिजली से संबंधित प्रकरण दर्ज है वह लोक अदालत में उपस्थित होकर प्रकरण का निराकरण करा सकते है।



