पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो मैं चले धारदार हथियार, लेन देन को लेकर हुआ विवाद
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । निकटवर्ती ग्राम सलैया में दो लोगों के बीच पूर्व से रंजिश चली आ रही थी । लेकिन जुआ खेलने में पैसों के लेनदेन पर विवाद इतना बड़ा कि एक दूसरे पर हथियारों से हमला कर दिया, घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक को रेफर कर दिया गया है वहीं दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घायल हुए लोग आपस मैं रिश्तेदार बताए जा रहे है। दशरथ अहिरवार उम्र करीब 42 साल को रायसेन रेफर किया गया है। वही दूसरे पक्ष से हरज्ञान को भी चोटे आई है जिसका उपचार सिविल अस्पताल मैं किया जा रहा है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सलैया में कुछ दिनों से जुआ खेला जा रहा है इसको लेकर आए दिन छोटे-मोटे विवाद होते रहते हैं। जुआ के लेनदेन को लेकर ही उक्त दोनों में विवाद हुआ था। जो गाली गलौज से शुरू हुआ और हाथापाई के बाद धारदार हथियारों पर उतर आया एक दूसरे पर हमला करने के कारण दोनों घायल हुए हैं पुलिस ने दोनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।



