मध्य प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के साथ हुए रंगारंग कार्यक्रम

सिलवानी । गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिलवानी जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचयात सिंगपुरी (उचेरा) में बड़े ही धूमधाम से गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचयात सरपंच रानीमहेंद्र यादव के द्वारा सर्वप्रथम सरस्वती पूजन कर झंड़ावन्दन किया गया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र यादव के द्वारा इस अवसर पर ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए भारत के गणतंत्र के महत्व को बताया तथा प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वच्छता के सपने को साकार करने के लिए सभी नागरिकों से आह्वान किया, हम हमारी गली हमारे गाँव की सफाई करके भी आजादी की लड़ाई के सार्थक सहयोगी बन सकते है हमे अपनी पंचयात को विकास की धारा से जोड़ना है जिससे हमारे गाँव के साथ साथ हमारा देश भी तरक्की के नए नए आयाम स्थापित करे ।
इसी कड़ी में सिंगपुरी के हाईस्कूल में भी रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चों के द्वारा प्रस्तुति दी गई और मंच में माध्यम से शासन की योजना अग्निवीर में चयनित हुए बालक सोनू अदिबासी का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच शेरसिंह यादव, बाबूजी शर्मा, रामदयाल अदिवासी, मोहन पाल मीतेश जैन (रोजगार सहायक) के साथ सभी ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button