क्राइम

सुने मकान की कुंडी खोल, सोने चांदी के लाखो रूपये के आभूषण एवं नगदी ले उड़े चोर

सिलवानी । शुक्रवार की रात सिलवानी तहसील के ग्राम वर्धा में अज्ञात चोर सुने मकान में दरवाजे की कुंडी खोल कर चांदी के आभूषण एवं नकदी रुपए चोरी कर ले गए।
प्राप्त जानकारी ग्राम वर्धा में विगत रात्रि 27 से 28 जनवरी 23 की दरमियानी रात अज्ञात आरोपियों द्वारा प्रार्थी प्रेमसिंह पटेल पिता शंकरसिंह पटेल निवासी ग्राम वर्धा के मकान में दरवाजे की कुंडी खोल कर प्रवेश कर घर में रखी चाबी से कमरे का ताला खोलकर सोने चांदी के आभूषण एवं नकदी रुपए चोरी कर ले गए। प्रेम सिंह पटेल के पुत्र विकास पटेल जो भोपाल में थे उनके एवं उनकी पत्नी के आने पर पूर्ण समान चोरी की जानकारी हो सकेगी, अनुमानित 5 से 6 लाख की चोरी होना संभावित है। मौके पर एसडीओपी राजेश तिवारी, थाना प्रभारी भारत सिंह, फिंगरप्रिंट एवं पुलिस डॉगकी टीम विवेचना में लगी हुई है।
पुलिस अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग हेतु टीम भेजी गई है,घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कुछ अज्ञात व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं, अपराध धारा 457, 380 आईपीसी का पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
इस संबंध में एसडीओपी राजेश तिवारी ने बताया कि मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में टीम लगी हुई है। मकान में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

Related Articles

Back to top button