एसबीआई एवं मनी स्पॉट एटीएम में घुसकर चोरी की नियत से तोड़फोड़ पैसे चुराने का प्रयास करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

रिपोर्टर : रामभरोसे विश्वकर्मा
मंडीदीप । मंडीदीप सतलापुर पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 2 नम्बवर 2022 की दरमियानी रात करीब 2 से 3 के मध्य एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा सतलापुर में स्थित एसबीआई एटीएम एवं मनी स्पोट एटीएम में घुसकर तोड़फोड़ कर नगदी चोरी करने का प्रयास किया गया था। पुलिस गश्त कर्मचारी द्वारा संदेही को पकड़ने का प्रयास किया जो भाग कर अंदर अंधेरी गलियों में चला गया जिसे तलाश किया नहीं मिला। फरियादी अनिल श्रीवास पिता गोविंद प्रसाद निवासी भोपाल की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 259/ 22 धारा 380, 511 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अज्ञात आरोपी की तलाश कर पकड़ने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया था जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी ओबैदुल्लागंज मलकीतसिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी सतलापुर उपनिरीक्षक विजय त्रिपाठी द्वारा टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल एवं घटनास्थल के आसपास के करीब अस्सी नब्बे सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से खंगाले गए जिसके दौरान एक स्थान पर संदेही का खुला चेहरा मिला जिसके आधार पर लगातार प्रयास करने के दौरान दिनांक 8 नम्बवर 2022 को दबिश देकर उक्त संदेही को पकड़ा । नाम पता पूछने पर अपना नाम नरेंद्र और गोलू धाकड़ पिता मुन्नालाल धाकड़ उम्र 28 साल निवासी ग्राम शेरकुआं थाना बरेली हाल सतलापुर का होना बताया। उक्त आरोपी से जुर्म के संबंध में पूछताछ की गई जिसके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया तथा आरोपी के घटना में प्रयुक्त आलासर एवं घटना के वक्त पहने हुए कपड़ों को जप्त किया गया है ।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय गोहरगंज पेश किया गया किया।
संपूर्ण कार्रवाई में थाना औद्योगिक क्षेत्र सतलापुर के थाना प्रभारी सतलापुर उप निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी, उप निरीक्षक विनोद परमार, उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह कुशवाहा, उप निरीक्षक आरपी कोहै, सहायक उपनिरीक्षक चंद्रपालसिंह, सहायक उपनिरीक्षक जुगलकिशोर लोवंशी, सहायक उपनिरीक्षक बृजमोहन साहू, सहायक जगदीशसिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक अजय सिंह, प्रधान आरक्षक अहमद नूर, प्रधान आरक्षक राजेंद्र दायमा, प्रधान आरक्षक अशोक मीणा, प्रधान आरक्षक केवल कपड़े, आरक्षक अशोक सेभरे, आरक्षक सुनील लोधी, आरक्षक दिनेश यादव, आरक्षक सौरव दास, आरक्षक नीरजसिंह, महिला आरक्षक रीना उज्जवल, सैनिक स्कूल, सैनिक लाखन, सैनिक लक्ष्मण एवं नगर सुरक्षा समिति सदस्य बबलू यादव की अहम भूमिका रही।



