मध्य प्रदेश

गूंड़ा सेल्समैन के हौसले बुलंद, विकास यात्रा में खुली पोल

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | सहकारी समिति दशरमन के अंतर्गत आने वाली उचित मूल्य दुकान गूंडा में सेल्समैन रघुवीर बागरी के ऊपर ग्रामीणों के द्वारा आरोप लगाते हुए बताया कि सेल्समैन के द्वारा राशन वितरण में जमकर काला – बाजारी करते हैं। फिंगर लगवाकर दो माह की जगह पर एक माह का राशन वितरण किया जाता हैं। ग्राम वासियों ने बताया कि सैल्समैन के द्वारा शक्कर, नमक का वितरण सही तरीके से नही किया जाता। सरकार चाहे कितने भी जतन कर ले लेकिन योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक बिना भ्रष्टाचार के पहुंच ही नहीं पाता है । इस तरह की अनियमितता करने के बाद भी इनको दो जगह की कमान उचित मूल्य दुकान गूंडा और लालपुर सौप दी गई । ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर अवि प्रसाद से मांग कि है कि ऐसे सेल्समैन रघुवीर बागरी के ऊपर कार्यवाही की जाए।

Related Articles

Back to top button