धार्मिकमध्य प्रदेश

गैलपुर वासी महादेव का 39 वां प्रकटोत्सव बुधवार को

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
रायसेन । गैरतगंज तहसील अंतर्गत आने वाले सिद्ध क्षेत्र श्री रामरसिया दरवार (सिहोरा खुर्द) गैलपुर वासी महादेव जी का 39वां प्रकटोत्सव 23 नवम्बर 2022 बुधवार को महारुद्र अभिषेक प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक किया जायेगा। बुधवार को महारुद्र अभिषेक भंडारा एवं प्रसादी वितरण भी किया जायेगा।
गैरतगंज तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिहोरा में सन 1984 में श्री रामरसिया दरबार मैं शिवजी की शिवलिंग धरती से अचानक प्रकट हुए एवं स्थानीय निवासी सिहोरा के रहने वाले पंडा जी श्री अजब सिंह गुर्जर को भगवान शिव शंकर महादेव जी द्वारा रात्रि स्वप्न में बताया गया कि सिहोरा के गैलपुर धाम में मेरा प्रकट उत्सव हुआ है और अमावस के दिन पूजा अर्चना कर लोगों की मनोकामना पूर्ण होगी और इस धर्म के प्रचार प्रसार को आगे बढ़ाने का काम करना होगा तब से अजब सिंह पंडा जी द्वारा सिहोरा गांव राम रसिया दरबार में दिन मंगलवार के दिन थार लगाकर मंगलवार एवं बुधवार को सैकड़ों की संख्या में लोग धाम पर पहुंचते हैं और उनकी सर्व मनोकामना पूर्ण होती है और वर्ष में एक बार नाग पंचमी के उपलक्ष्य पर सर्पदंश के से पीड़ित लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए एक दिवसीय नाग अदालत का आयोजन भी उक्त स्थान पर किया जाता है और अमावस्या बुधवार के दिन श्री राम रसिया दरबार में राम रसिया शिव शंकर महादेव जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा । जिसमें आसपास जिले एवं प्रदेश के लोग शामिल होकर धर्म का लाभ उठाएंगे ।

Related Articles

Back to top button