एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर चोरी करने का प्रयास करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर चोरी करने का प्रयास करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने पुरानी पुलिस कंट्रोल रूम में किया खुलासा. गिरफ्तार शुदा आरोपियों में भागवत पटेल, उमेश रजक और हरनाम पिता हरजू पटेल को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. ग्राम शाहपुर थाना सानौधा, दमोह थाना कोतवाली, ग्राम परसोरिया थाना साधौदा, संजय चौराहा थाना पथरिया में इन्होंने घटना की थी, घटना में मोटरसाइकिल, हाथ में पहने घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक कटर मशीन, छेनी व हथौड़ी को आरोपियों से जप्त किया है।
इस पूरी कार्रवाई में अच्छा कार्य करने वाले टीआई सत्येंद्र सिंह राजपूत साइबर सेल, विजय सिंह राजपूत थाना कोतवाली, सब इंस्पेक्टर आलोक तिरपुडे, प्रधान आरक्षक 86 महेश यादव, प्रधान आरक्षक पंकज, प्रधान आरक्षक 280 राकेश अठया, प्रधान आरक्षक 353 सौरभ टंडन, प्रधान आरक्षक मयूर बड़गैया,आरक्षक रूपनारायण, आरक्षक 830 कुलदीप का विशेष योगदान रहा.



