गैस गैल कंपनी मंडीदीप द्वारा घर घर डाली जा रही गैस पाइपलाइन, खुदाई से नल जल योजना की पाइप लाइन फूटी
शिवोम नगर और संस्कार बिहार पटेल नगर कॉलोनी की सड़क हुई मटियामेट
लोग पानी को लेकर हो रहे हैं, राहगीरों को आने जाने में हुई परेशानी खड़ी
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। कभी शहर की नल जल योजना की पाइप लाइन बिछाने तो कभी मोबाइल और फोन कंपनियों द्वारा सबको की बेरहमी से खुदाई की जाती है। इस खुदाई से ना बल्कि नल जल योजना प्रभावित होती है बल्कि सड़कों पर बह रहे पानी से लोगों का सुविधा का भी सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में गैल गैस कंपनी मंडीदीप द्वारा रायसेन की पास वालों सहित अन्य कालोनियों में घर- घर गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है कहीं ओपन तो कहीं अंडर ग्राउंड गैस पाइपलाइन के लिए जेसीबी मशीनों से खुदाई कार्य जारी है। इन कालोनियों में करोड़ों रुपए की लागत से बनाई गई सीसी सड़क की खुदाई से दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है ।मशीनों से की जा रही खुदाई से सड़कों का सत्यानाश हो रहा है। जिससे वाहन चालको सहित राहगीरों की मुश्किलें बढ़ रही है वर्तमान में रायसेन शहर के पटेल नगर शिवोम नगर और संस्कार विहार कॉलोनी वार्ड नंबर 13 की सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है। गैल गैस कंपनी के कर्मचारी जेसीबी मशीनों से है दिन-रात सड़कों की खुदाई में जुटे हुए है। जिससे शहर की करोड़ों की लागत से बनाई गई सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। इधर गैल गैस कंपनी के मैनेजर स्वप्नेश गुप्ता मंडीदीप का कहना है कि हमने रायसेन नगर पालिका परिषद में 1 करोड़ 24 लाख से अधिक की राशि का चेक धरोहर के रूप में नगर पालिका परिषद रायसेन में जमा कराया है। सड़कों की मरम्मत सहित नलजल योजना की पाइप लाइनों अन्य कार्यों में कंपनी अलग से खर्च करेगी। इस मामले में नपा सीएमओ प्रभारी व सब इंजीनियर पीके साहू का कहना है कि गैल गैस कंपनी मंडीदीप को नोटिस दिया जाएगा अगर सबको की यथास्थिति नहीं रखी गई तो और पाइप लाइन में सुधार नहीं किया तो उनसे राशि भी वसूल की जाएगी।
मौजूदा समय में संस्कार विहार कॉलोनी गेट के सामने से लेकर पटेल नगर तक सीसी सड़कों की खुदाई का कार्य जारी है । इसी तरह से शिवोम नगर वार्ड नंबर 12 राजू सोनी के मकान से लेकर दिनेश अग्रवाल के मकान तक सीसी सड़क की खुदाई जोरों पर है । यहां के रहवासी राजू कृष्ण किशोर सोनी आदित्य शर्मा और दिनेश अग्रवाल सुखेन्द्र बघेल का कहना है कि जेसीबी मशीनों से गैल गैस कंपनी मंडीदीप के कर्मचारी सीमेंट कांक्रीट सड़कों की मशीनों की मदद से दिन रात जमकर खुदाई कर रहे हैं ।पाइप लाइन फूटने से नल जल योजना प्रभावित हो रही है। लोगों को पीने के पानी और अन्य कार्यों में पानी की समस्या खड़ी हो रही है। यह कार्य पिछले चार-पांच दिनों से जेसीबी मशीन से खुदाई कार्य चल रहा है ।जिससे वाहन चालक सहित रागी परेशान हैं। आम रास्तों पर जगह-जगह पानी भरा हुआ है। जिससे गंदगी पैदा हो रही है और लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार लोग इस जटिल समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे । जिससे लोगों में लगातार आक्रोश पनप रहा है।



