मध्य प्रदेश

कलेक्टर कोचर पहुँचे ग्राम बम्होरी मॉल, तारादेही स्वास्थय केन्द्र का लिया जायजा

एएनएम की सराहना एवं सीएचओ के विरूद्ध जाँच एवं कार्यवाही के निर्देश
ग्रामीणजनों की सुनी समस्याए, दिए सबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर शुक्रवार की प्रात: 7 बजे तेंदूखेड़ा विकासखण्ड के ग्राम बम्होरी माल ग्राम पहुँचे। उन्होंने यहां सबसे पहले पौधा रोपण किया। इसके बाद ग्राम पंचायत में पहुंचकर ग्राम के लोगो की समस्याएं सुनी। इसके उपरांत कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर यहां से तारादेही पहुँचे। यहां भी ग्रामीणों ने अपनी समस्याओ से कलेक्टर को अवगत कराया। समस्याओं को सुन कलेक्टर ने मोके से ही सबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर एवं साथ में मौजूद तेंदूखेड़ा तहसीलदार सोनम पांडे को निर्देश दिए। अपने भ्रमण के दौरान कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर उपस्वास्थय केंद्र तारादेही पहुंचकर यहां की व्यवस्थाओ का जायजा लिया।
सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
ग्राम बम्होरी मॉल में कलेक्टर ने ग्राम पंचायत भवन में ग्राम के लोगों की समस्याए सुनी। कुछ ग्रामीणों ने आवास योजना तो कुछ ने नए शौचालय को लेकर समस्या बताई। कुछ किसानों ने किसान सम्मन निधि तथा ग्रामीणों ने बिजली विभाग को लेकर भी समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया।
कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद मोके से ही विद्युत भाग और जनपद के सीईओ और तहसीलदार को निर्देश दिए कि बम्होरी ग्राम पंचायत जाकर और ग्रामीणों की समस्याओ का अतिशीघ्र निराकरण करे।
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत हुआ पौधरोपण
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने ग्राम बम्होरी माल में एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत पौध रोपण किया।
कलेक्टर ने की सराहना और जाँच एवं कार्यवाही के निर्देश
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने तारादेही उपस्वास्थय केंद्र का निरीक्षण किया। डिलेवरी रूम की व्यवस्थाएं देखी जो संतोषजनक रही। एएनएम कल्लो गोड़ तारादेही उपस्वास्थय केंद्र में पदस्थ है जिनका कार्य संतोषजनक मिला। एएनएम तारादेही में ही निवास भी करती हैं। कलेक्टर ने भी एएनएम की प्रसंसा की। साथ ही सीएचओ के समय पर न आने और सप्ताह में केवल 2 -3 दिन आने कीj शिकायत मिली। जिसपर कलेक्टर ने सीएचओ नेहा वर्मा के विरुद्ध जांच और कार्यवाही के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button