पर्यावरणमध्य प्रदेश

घने कोहरे दृश्यता चलते वाहनों की रफ्तार रही धीमी किसानों को हो रही फसलों चिंता

आगामी दिनों में और बढ़ेगी ठंड
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दिसम्बर माह की समाप्ती होते हैं कड़ाके की ठंड ने तेवर दिखाने शुरु कर दिए है। हालाकि पिछले तीन दिनों में ठंड आशिंक उछाल दर्ज किया गया है,लेकिन ओस और कोहरे के हालात भी सामने आने लगे है। सोमवार की सुबह कोहरे की चादर के साथ शुरु हुई और सुबह दिन निकलने के बाद लोगों ने अपने आसपास घना कोहरा देखा। हालात यह थे कि चंद कंदमों की दूरी पर भी लोगों को स्पष्ट नजर नहीं आ रहा था और आसमान में सूरज भी कोहरे के चलते धुधला नजर आ रहा था। सुबह 10 बजे तक हालात ऐसे ही रहे, उसके बाद धूप निकलने के साथ ही कोहरा कम होना शुरु हुआ और दोपहर को हालात सामान्य नजर आए।
वाहनों की रफ्तार रही कम
सुबह घने कोहरे के चलते हालात यह थे कि मुख्य मार्गों पर दौड़ रहे दोपहिया और चौपहिया वाहन काफी धीमे चलते नजर आए और एहतियात के तौर पर वाहन चालक अपने वाहनों की लाइट को चालू करे रहे।वहीं यातायात सेवाओं पर भी इसका असर पड़ा। दमोह स्टेशन पर ट्रेने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। जिससे लोग कोहरे के हालातों में घरों में रहे। मौसम विभाग आगामी दिनों में तापमान में गिरावट की बात कर रहा है और इन हालातों में कोहरे और ओस के हालात बने किसानों को सताने लगी फसलों चिंता किसानों को फसलों की चिंता सताने लगी है और किसानो की माने तो कोहरा उनकी फसलों को काफी नुकसानदायक है। खेतों में इस समय चना, मटर सरसों की फसले बोई गई है उसमें फूल आने लगे है। ऐसे में कोहरे से फसलों के फूल गिरने का खतरा बनने लगा है। किसान साहब सिंह ने बताया खेतों में लगी फसल में फूल आ गए है और जैसा कोहरा रविवार सोमवार को सामने आया है, यदि वह आगामी दिनों में भी सामने आता है तो फसलों को नुकसान होना तय है।

Related Articles

Back to top button