चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपियों की पहचान कर 24 घण्टो के भीतर किया गिरफ्तार
रिपोर्टर : अर्जुनसिंह लोधी
दमोह । कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही शहर में दहशत फैलाने के उद्देश्य से 9 सितंबर 23 को घण्टाघर एवं हरसिद्धी माता मंदिर के पास चाकूबाजी की घटना घटित करने वाले अज्ञात आरोपियों की पहचान कर 24 घण्टो के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी द्वारा शहर में घटित हो रहे अपराधो के नियंत्रण हेतु सतत निगरानी रखने एवं आरोपीगणों की धरपकड कर कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कोतवाली विजय राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना कोतवाली के अपराध क्र. 806/23 एवं अपराध 807/23 के अज्ञात आरोपी की लगातार तलाश पतारसी कर आरोपीयो की पहचान कर आरोपी आकाश रैकवार पिता दयाराम रैकवार उम्र 25 साल निवासी फुटेरा मुहल्ला एवं सुरेन्द्र रैकवार पिता धनीराम रैकवार उम्र 20 साल निवासी फुटेरा मुहल्ला दमोह को मय दो धारदार चाकूओ के गिरफ्तार किया गया। मामले में एक अन्य आरोपी मदन रैकवार निवासी फुटेरा वार्ड दमोह की तलाश जारी है।
आरोपियों से एक स्कूटी लाल रंग की कीमती 70000/-रूपये, दो बटनदार चाकू कीमती 800/- रूपये जब्त किए गए
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विजय राजपूत, सउनि रघुराज सिंह, आरक्षक रामकुमार, आरक्षक नरेन्द्र पटेरिया, आरक्षक कृष्णकुमार, आरक्षक देशराज, आरक्षक ओमप्रकाश, आरक्षक आकाश की सराहनीय भूमिका रही।



