मध्य प्रदेश

चुनाव चिन्ह आवंटित के साथ ही चुनाव मैदान की स्थिति साफ, 60 प्रत्याशी मैदान में

वार्ड 6, 10, 12 में आमने सामने टक्कर
सिलवानी। बुधवार को दोपहर 3 बजे अभ्यर्थियों की नामांकन पत्र वापसी की प्रक्रिया हुई। नेताओं एवं समर्थकों का जमावड़ा तहसील परिसर में दिन भर लगा रहा। मनमनोव्वल कर जैसे- तैसे भाजपा कांग्रेस से बागी निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वापस कराने के जोड़तोड़ में लगे रहे।
नाम निर्देशन पत्र वापिसी के बाद रिटर्निंग आफीसर रामजीलाल वर्मा ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण कर चुनाव चिन्ह आवंटित किये। जिसमें वार्ड क्र. 01 से बृजेश रानी भाजपा कमल, लक्ष्मीबाई कांग्रेस हाथ, ममता निर्दलीय जीप, माया उर्फ लक्ष्मी निर्दलीय स्कूटर, वार्ड क्र. 02 लखन मेहरा भाजपा कमल, प्रदीप कांग्रेस हाथ, गनेशराम जाटव निर्दलीय ब्लेक बोर्ड, महेश निर्दलीय जीप, मुकेश राय निर्दलीय बरगद का पेड़, नर्वदाप्रसाद जाटव निर्दलीय बाल्टी, वार्ड क्र. 03 देवीसिंह भाजपा कमल, गोविन्द गौड़ कांग्रेस हाथ, अर्जुनसिंह निर्दलीय दो तलवार और एक ढाल, बब्लू आदिवासी निर्दलीय बरगद का पेड़, वार्ड क्र. 04 अर्चना संजय मस्ताना भाजपा कमल, शाजिया बी कांग्रेस हाथ, आशासिंह आनंदप्रकाशसिंह निर्दलीय स्कूटर, क्रांतिबाई निर्दलीय केमरा, रूपरानी कड़ोरीलाल साहू निर्दलीय केक, शहनाज बेगम निर्दलीय जीप, वार्ड क्र. 05 अब्दुल रव उर्फ भूरा भाजपा कमल, शमीम उद्दीन कांग्रेस हाथ, मानसिंह कुशवाहा निर्दलीय सिलाई की मशीन, मुमताज अली निर्दलीय नाव, वार्ड क्र. 06 फिरदौस भाजपा कमल, जोहरा बी मिर्जा कांग्रेस हाथ, वार्ड क्र. 07 हाफिज मंसूरी कांग्रेस हाथ, जहूर खां भाजपा कमल, छबीलचंद निर्दलीय स्कूटर, कदीर खां निर्दलीय जीप, सगीर कुरैशी निर्दलीय ब्लेकबोर्ड वार्ड क्र. 08 अजीम कुरैशी कांग्रेस हाथ, मोहम्मद ताज कुरैशी भाजपा कमल, आशु मंसूरी निर्दलीय बाल्टी, बाबू खां निर्दलीय जीप, फईम मंसूरी निर्दलीय फलों सहित नारियल का पेड़, मंसूर कुरैशी निर्दलीय केक, वार्ड क्र. 09 निशा सोनी संतोषकुमार मताम्बर भाजपा कमल, रिंकी जीतू कांग्रेस हाथ, दिव्या नीतू सोनी निर्दलीय सिलाई की मशीन, वार्ड क्र. 10 जेबा खान कांग्रेस हाथ, माशुक खां भाजपा कमल, वार्ड क्र. 11 रेशु जैन भाजपा कमल, स्वाति जैन कांग्रेस हाथ, पार्वतीबाई निर्दलीय ब्लेकबोर्ड, वार्ड क्र. 12 आरती हल्के कुशवाहा भाजपा कमल, रजिया बेगम कांग्रेस हाथ, वार्ड क्र. 13 अलका मिलन जैन भाजपा कमल, जयश्री कांग्रेस हाथ, लता सुनील रघुवंशी निर्दलीय जीप, वार्ड क्र. 14 रागिनी मोहन साहू भाजपा कमल, राखी विनय भायजी कांग्रेस हाथ, किरण जोशी निर्दलीय बरगद का पेड़, रूचि भूपेन्द्र श्रीवास्तव निर्दलीय फलों सहित नारियल का पेड़, वार्ड क्र. 15 निधि संदीप शर्मा कांग्रेस हाथ, प्रदीप कुशवाहा भाजपा कमल, अर्पित चैबे निर्दलीय बरगद का पेड़, इसरार खां निर्दलीय ब्लेकबोर्ड, कड़ोरीलाल साहू निर्दलीय केक, विनय जैन वकील निर्दलीय जीप चुनाव चिन्ह दिये गये है।

Related Articles

Back to top button