मध्य प्रदेश

नवागत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने किया पदभार ग्रहण

स्थानीय पत्रकारों से हुऐ रूबरू अपराध, यातायात जैसी समस्याओं पर हुई चर्चा
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी । मध्यप्रदेश के कटनी जिले में विगत दिवस रहे पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के स्थानांतरण के बाद नवागत पुलिस अधीक्षक की कमान अभिनय विश्वकर्मा को सौंपी गई। कटनी जिले में पदभार ग्रहण करते हुए पुलिस अधीक्षक ने औपचारिक प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए कुर्सी संभाली।
नवागत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा भापुसे वर्ष 2019 के भारतीय पुलिस सेवा के बैच के पुलिस अधिकारी हैं। पुलिस अधीक्षक ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात राजपत्रित पुलिस अधिकारियों से भेंट भी की । इसके साथ साथ उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में जिले के इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट मीडिया एवं वरिष्ठ पत्रकारों से परिचयात्मक चर्चा सहित प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस कप्तान ने अपना परिचय के साथ जिले के उपस्थित पत्रकारों से परिचय स्वागत कर उनके आगमन पर खुशी व्यक्त की। और पत्रकारों से जिले के विभिन्न मुद्दों पर पृथक-पृथक चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से कहा की आमजन का विश्वास, न्याय- सुरक्षा हेतु पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्था पर मजबूती से कायम रहे, इसलिए जनता की समस्याओं एवं मुद्दों को उनके वास्तविक स्वरूप में निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप में पुलिस के समक्ष लाने हेतु पत्रकारों एवं मीडिया से अपेक्षित सहयोग की बात कही। पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से निर्भीक होकर पत्रकारिता करने का आश्वासन भी दिया। साथ ही उन्होने कहा कि पुलिस प्रशासन एवं पत्रकार दोनो व्यवस्था के दो पहलू है जो एक दूसरे के पूरक है जिन्हें एक पारदर्शी सामाजिक कानून व्यवस्था को मजबूत एवं आमजन मानस के विश्वास के अनुरूप बनाते हुए मिलकर कार्य करना अति आवश्यक है।
पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न मुद्दों जैसे यातायात, अपराध, अवैध कारोबार आदि पर कड़ी कार्यवाही करने एवं प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने के संकेत दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, डीएसपी हेडक्वार्टर उमराव सिंह, के साथ अन्य पुलिस कर्मचारीगण इस दौरान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button