धार्मिक

परमात्मा शिव ही त्रिदेव, सिहोरा नगर में निकाली जायेगी शिव शोभा यात्रा

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले भर में आगामी 26 फरवरी को महा शिवरात्रि उत्सव को लेकर चारों तरफ़ शिव की गूज दिखाई दे रही हैं। महा शिवरात्रि पर्व को लेकर सभी शिव मंदिरों में तैयारिया चल रहीं हैं। वहीं शहर से लेकर तहसील एवं ग्रामीण अंचलों में बड़े बड़े होडिंग भी शिव के नज़र आने लगे हैं। इस वर्ष महा शिवरात्रि को धूमधाम के साथ मनाई जायेगी।
महा शिवरात्रि उत्सव को लेकर नगर में निकाली जायेगी शिव शोभा यात्रा
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पाण्डव भवन, आबू पर्वत के मार्गदर्शन में पूरे भारत वर्ष में महा शिवरात्रि पर्व 89 वर्ष पूर्ण शिव जयंती के रूप में मनाई जा रहीं हैं। इस शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ज्वालामुखी सेंटर की संचालिका बीके कृष्णा दीदी ने जानकारी देते हुए बताया हैं कि 23 फरवरी 2025 रविवार को महा शिवरात्रि उत्सव पर्व को लेकर सिहोरा नगर में शिव शोभा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। इस शिवमय रंग में शामिल होकर सभी को महा शिवरात्रि धूमधाम के साथ मनाने की बात रखीं।
परमपिता शिव बाबा की शोभा यात्रा सुबह 10 बजे के दौरान ज्वालामुखी द्वार से सिहोरा नगर भ्रमण कर वापिस प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय ज्वालामुखी सेंटर में आकर प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न होगी।
बीके कृष्णा दीदी ब्रह्मकुमारी सेंटर ज्वालामुखी सेंटर सिहोरा जिला जबलपुर ने सभी को इस शुभ अवसर पर सादर आमन्त्रित किया हैं।

Related Articles

Back to top button